सितंबर का जाते-जाते आपको खुशियां देते हुए जा रहा है। इस महीने लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। इस दौरान स्कूल, दफ्तर से लेकर बैंक तक बंद रहेंगे।
सितंबर का महीना काफी खास होता है क्योंकि यह मौसम में बदलाव के साथ-साथ त्योहारों की शुरुआत का महीना भी माना जाता है। अब इस महीने आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये महीना सबसे बेस्ट है। इस महीने आपको लगातार 3 दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। इस दौरान स्कूल से लेकर बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में आप मानसून के आखिरी दिनों का लुत्फ अपने परिवार के साथ उठा सकते हैं और उन्हें किसी हील स्टेशन पर लेकर जा सकते हैं।
सितंबर के महीने में हम मानसून को अलविदा कहकर मौसम और त्योहारों का स्वागत करते हैं । इस महीने में आपको 3 दिन की लंबी छुट्टी मिलने वाली है। 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है। सोमवार के दिन पड़ने वाले इस पर्व में छुट्टी मिल सकती है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और अनंत चतुर्दशी के दिन भी स्कूलों में अवकाश रहता है। अब ऐसे में आपको घूमने फिरने और अपनों के साथ वक्त बिताने के लिए तीन दिन का मौका मिल रहा है।
ईद-ए-मिलाद मुस्लिम समाज के लिए एक अनमोल त्यौहार है, जो पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। इसे मुहम्मद का जन्मदिन , नबी दिवस या मौलिद के नाम से भी जाना जाता है। इस बार ईद-ए-मिलाद 16 सितंबर को मनाया जाएगा।
22 सितंबर 2024 को रविवार होने के कारण बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होगी। इसके अलावा 28 सितंबर 2024 को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 29 सितंबर को रविवार है और इस दिन साप्ताहिक छुट्टी का दिन है। इस मौके पर बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।