मथुरा

यूपी के ब्रज में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर बर्तन रखकर ​निकलीं सड़क पर

उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र की गौरानगर कॉलोनी में लोग कई दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

2 min read
May 07, 2018
Women protest

मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र की गौरानगर कॉलोनी में लोग कई दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसे लेकर यहां की महिलाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वृंदावन नगर निगम के जोन कार्यालय पर दर्जनों महिलाओं ने सिर पर बर्तन रख पहुंच गईं। सोए हुए अधिकारियों को जगाने के लिए नारेबाजी की और यह मांग की के पानी की किल्लत से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाया जाए।

नहीं मिल रहा पानी
सूर्य की तपन से हर कोई बेहाल है और गर्मी में लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वह पानी। अगर पानी लोगों को ना मिले तो सोचिए क्या हालत होगा। ऐसा ही एक मामला आया है वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी का, जहां पिछले 7 दिन से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। दर्जनों की संख्या में कॉलोनी की महिलाएं एकत्रित होकर नगर निगम के जोन कार्यालय जलकल पहुंची और अपने सिर पर खाली बर्तन रख कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

बिना पानी हो गया है बुरा हाल
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिन से पानी की किल्लत से हम लोग जूझ रहे हैं। ना नहाने के लिए पानी है ना कपड़े धोने के लिए पानी और ना ही खाना बनाने के लिए पानी है। ऐसी गर्मी में अगर पानी नहीं होगा तो हम लोगों का क्या हाल होगा। अधिकारी कोई भी नहीं सुनता है। सब अपनी मस्ती में मस्त हैं। किसी अधिकारी को जनता से कोई लेना देना नहीं है।

अधिकारी सो रहे हैं
प्रदर्शन करने आई रामवती नाम की महिला ने बताया के सभी कॉलोनी के लोगों को पिछले 7 दिन से पानी के लिए इधर उधर घूमना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों के कार्यालय पर जाकर उनको अपनी समस्या को बताया, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी और जो समस्या है वह जस के तस बनी हुई है। अगर हमारी समस्या का निदान नहीं होता है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Published on:
07 May 2018 05:01 pm
Also Read
View All