मऊ

‘सत्ता हासिल करने के लिए वोट की लूट जैसे हथकंडे अपना रही भाजपा ‘, सपा सांसद राजीव राय का हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है।

2 min read
Jul 23, 2025
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय(PC: IANS)

सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए 'वोट की लूट' जैसे हथकंडे अपना रही है। किसी का भी ध्यान के देश के जरूरी मुद्दे पर नहीं जाए। इसके लिए वो लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है , जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Sawan Kanwar Yatra 2025: बड़ी साजिश का पर्दाफाश, क्या है उत्तर प्रदेश कांवड़ यात्रा का पाकिस्तान से कनेक्शन?

'फोटो पर बवाल बेबुनियाद'

राजीव राय ने अखिलेश यादव की हाल ही में वायरल हुए एक फोटो का जिक्र किया, जिसमें वह भी शामिल थे और जिसे लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह नई दिल्ली की एक मस्जिद में सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह के साथ नजर आए। इस फोटो को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि कुछ लोगों ने दावा किया कि मस्जिद में सपा का कार्यालय बनाकर राजनीतिक बैठक की गई।

क्या अब मस्जिद में बैठने के लिए परमिशन चाहिए?

इसी फोटो पर समाजवादी पार्टी के सांसद ने तंज कसते हुए कहा, "मंदिर-मस्जिद जाने या किसी के बुलावे पर बैठने के लिए क्या परमिशन चाहिए? इसमें विरोध की क्या बात है?" उन्होंने भाजपा को 'लोकतंत्र का चीरहरण' करने वाला करार देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां इसे कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सड़क से लेकर सदन तक इस 'लोकतंत्र की लूट' के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

भाजपा के वायरल वीडियो पर क्यों चुप है पार्टी?

भाजपा के कुछ नेताओं के वायरल वीडियो पर भी राय ने निशाना साधा और कहा कि भाजपा को अपने नेताओं के कृत्यों पर जवाब देना चाहिए, न कि ध्यान भटकाने की कोशिश करनी चाहिए।उन्होंने भाजपा के नेता जमाल सिद्दीकी पर भी तीखा हमला बोला और 'दलाली' का आरोप लगाया और मीडिया से भी अपील की कि वह सच की लड़ाई में साथ दे, क्योंकि देश इसे देख रहा है।

Published on:
23 Jul 2025 01:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर