मऊ

भाजपा नेता ने जमकर की मोदी- योगी की तारीफ,कहा दोनों नेताओं की अगुवाई में देश बन रहा सशक्त

मोदी और योगी की वजह से भारत का नाम पूरी दुनियां में सम्मान के साथ लिया जा रहा है
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 3:21 PM IST
up news
भाजपा नेता ने जमकर की मोदी- योगी की तारीफ,कहा दोनों नेताओं की अगुवाई में देश बन रहा सशक्त

मऊ. एमएलसी बनने के बाद जिले में पहली बार पहुंचे भाजपा नेता यशवंत सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केन्द्र सरकार की जमकर तारीफ की है। यशवंत ने कहा कि किसी भी देश औऱ प्रदेश की अगुवाई करने वाला जैसा होगा। देश का की रफ्तार भी उसी हिसाब से होगी। कहा कि आज देश में मोदी और योगी जैसे नेता हैं जिनकी वजह से भारत का नाम पूरी दुनियां में सम्मान के साथ लिया जा रहा है।
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में बोलते हुए विधान परिषद सदस्य ने कहा कि जब हम अपने से ऊपर उठकर काम करेंगे तभी देश और समाज का भला होगा। हमें भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए सुशासन करनी है। क्यूंकि भ्रष्टाचार ही हमारे समाज के लिए सबसे बड़ी बाधा है।

आज देश व प्रदेश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के हाथों में है। जब हमारा देश सुरक्षित होगा तो हम सब सुरक्षित होंगे। हमारे पूर्वजों ने देश के निर्माण में अत्यधिक त्याग किया है। जिसका वर्णन नही किया जा सकता। हर जमाने मे अच्छे और बुरे दोनों की उपस्थिति रही है। देश की सत्ता पर जैसा नेतृत्व विराजमान होता हैं, देश की वही छवि हो जाती हैं।

आज भी हमारा देश वही है सेना वही है किंतु आज कांग्रेस की बजाय भाजपा की सरकार मनमोहन की बजाय मोदी देश की अगुवाई कर रहे हैं। लेकिन इसका नतीजा है कि सैनिको का उत्साह बढ़ा हुआ है। आज देश के दुश्मनों को उन्ही की भाषा मे जवाब मिल रहा है। पिछली प्रदेश सरकार में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए थे। लेकिन भाजपा के शासन में अपराधी जान बचाते फिर रहे हैं। यूपी आज अपराध मुक्त हो गया है। यह सब मुख्यमंत्री की प्रशासनिक क्षमता का कमाल है।

हमें पहली बार प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला जिसकी तरफ सारा देश उत्सुकता वश देख रहा है। मोदी ने आज देश की इज्जत को पूरी दुनियां मे बढ़ाया है। आज की सरकार दुश्मनों की सर्जिकल स्ट्राइक करने के साथ ही देश की इज्जत से कोई समझौता नहीं करती। मोदी दुनियां मे देश को प्रतिष्ठा दिला रहे हैं। योगी प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। हिंदुस्तान सशक्त बनेगा इसके लिए जरूरी है मोदी और योगी की जोड़ी बनी रहे।

Published on: