29 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले अपने अपने दल के प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी दलों ने झोंकी ताकत
मऊ. उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में उस समय नया मोड़ आ गया जब सीपीआई ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरशद जमाल को अपना समर्थन दे दिया। सीपीआई के समर्थन के बाद जिले के राजनीति में हलचल मचा दिया है ।
सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व राज्य कौन्सिल के सह सचिव कामरेड इम्तेयाज अहमद ने बताया कि हमारी पार्टी के राज्य कौन्सिल की तरफ से सूबे के सभी जिलो में यह निर्देश जारी किया गया था कि जनपद इकाई अपने अपने जनपदों मेें वैठक कर यह निर्णय ले कि किसको समर्थन करना है। मऊ जनपद में हमारी पार्टी के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी विनोद राय के नेतृत्व में बैठक कर यह फैसला लिया गया कि हम लोग समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरशद जमाल का समर्थन करेंगे क्योंकि उनकी पत्नी पिछले पांच वर्षो तक इस नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रही है और उनके प्रतिनिधि के रुप में अरशद जमाल काफी विकास किया है जिसको देखते हमारी पार्टी ने यह फैसला लिया है कि साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
इम्तेयाज अहमद ने कहा कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी 1950 से इस जनपद में काम कर रही है । वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद का चुनाव हो रहा है उसमें सीपीआई ने अपना कोई उम्मीदवार नही दिया है और ऐसी परिस्थिति में हमारे जो मतदाता है यहां पर उनके लिए यहां पर एक रास्ता देना था तो सारी परिस्थितियों को देखते हुए इस समय हमारे प्रदेश में पहली बार देख रहा हूं कि मुख्यमन्त्री तक दौरे कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक आधार पर धुव्रीकरण करने की कोशिश की जा रही है तो हमारे सामने एक मसला था कि साम्प्रदायिक शक्तियों को ना आने दें। पिछले पांच सालो में जो शाहिना अरशद जमाल का कार्यकाल रहा है, जिसमें मुख्य भुमिका एक सभासद के रुप मे अरशद जमाल प्रतिनिधि के रुप में निभाते थे।
उन्होंने कहा कि शहर के विकास की सोच भी उनकी थी तो यह एक शानदार ट्रैक रिकार्ड रहा है। पहली बार पांच सालों में देखा गया है कि पेयजल की व्यवस्था का समस्या का निदान किया गया है । अविकसित क्षेत्र में जो नई कॉलोनियां बनी है, वहां कई रास्तों का निर्माण किया गया है। इन सबको देखते हुए हमारी पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम समाजवादी पार्टी को समर्थन देंगे और हमारी जो तमाम यूनिट्स है और शाखाएं है उनको निर्देशित किया गया है कि अभियान चलाकर अरशद जमाल को उनके पक्ष में वोट कराये। ये निर्णय पार्टी की तरफ से लिए गये है यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है ।
वहीं इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता अरशद जमाल ने बताया कि देश ही नहीं पूरे प्रदेश में साम्प्रादायिक ताकतें सजिश रच रही है और हिंदू और मुसलमान के नाम पर लड़ाकर वोट की राजनीति कर रही है और इस बात को ध्यान में रखते हुए आइन्दा आने वाले जो 2019 का चुनाव का है, उसमें लेफ्ट की पार्टियां है जो दूसरे सेक्कुलर फ्रन्ट है उन सारे लोगों को मिलकर एक साथ काम करना है ताकि फिरका परस्त ताकतों को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि मऊ पूर्वांचल की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद है , यहां से कम्यूनिस्ट पार्टी एक सन्देश देना चाहती है । विकास के नाम पर उन्होने जो मुझे समर्थन दिया है उसका जो मुझे जो पत्र दिया है कि उसमें फिरका परस्त और साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने में कारगर साबित होगा ।