मऊ

सांड से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, इंजन में फंसा शव, नायकडीह हॉल्ट पर एक घंटे तक अफरा-तफरी

गाजीपुर/मऊ – बनारस गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर नायकडीह हॉल्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन अचानक सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिसके कारण ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा और करीब एक घंटे तक […]

less than 1 minute read
Mar 08, 2026

गाजीपुर/मऊ - बनारस गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर नायकडीह हॉल्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन अचानक सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिसके कारण ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा और करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।

गाजीपुर जिले के नायकडीह हॉल्ट के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) जा रही 12166 एक्सप्रेस ट्रेन के सामने अचानक एक सांड आ गया। तेज रफ्तार ट्रेन से टकराने के कारण सांड की मौके पर ही मौत हो गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सांड का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिसके चलते लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही वहां मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन में फंसे सांड को निकालने की कोशिश शुरू की।

करीब एक घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने सांड के शव को इंजन से बाहर निकाला। इसके बाद इंजन की जांच की गई और ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा, हालांकि रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से ट्रैक को जल्द ही सुचारू कर दिया गया। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास आवारा पशुओं की मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता भी देखने को मिला।

Also Read
View All

अगली खबर