30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ में काल बनकर दौड़ा डंपर, गश्त कर रही पुलिस वैन को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी और PRD जवान गंभीर

Accident News: रात्रि गश्त के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस मोबाइल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी और एक पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 30, 2026

Mau Police: मऊ में घोसी कोतवाली क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस मोबाइल वैन को एक बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी और एक पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।

वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर हुई दुर्घटना

यह दुर्घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बनियापार गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस की मोबाइल वैन नियमित रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे में 38 वर्षीय सिपाही पवन कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो पुलिसकर्मी और जवान घायल हो गए। पवन कुमार यादव वाराणसी जिले के करमाजीतपुर गांव (थाना चितईपुर) के मूल निवासी थे। वे 25 जुलाई 2025 को घोसी कोतवाली में तैनात हुए थे। पुलिस प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनकी मौत की खबर मिलते ही वाराणसी स्थित उनके घर में कोहराम मच गया है।

एसपी हॉस्पिटल पहुंचे, दिया बयान

घटना में घायल अन्य पुलिसकर्मियों और पीआरडी जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि 29/30 मार्च की रात यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।