27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau Murder: “उसने” बुलाया और हो गया कांड, सुबह मिली लाश

ग्राम अरदौना में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत में एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की पहचान गांव निवासी 17 वर्षीय विपुल यादव पुत्र भूपेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 27, 2026

Murder News: मऊ जिले के थाना हलधरपुर क्षेत्र के ग्राम अरदौना में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत में एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की पहचान गांव निवासी 17 वर्षीय विपुल यादव पुत्र भूपेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय कुछ ग्रामीण खेत में अपनी दैनिक दिनचर्या के तहत गए थे, तभी उनकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

रात में किसी के फोन आने पर गया था युवक

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता बाहर रह कर कार्य करते हैं। बीती रात युवक के मोबाइल नंबर पर कोई कॉल आया था जिसके बाद बिना बताए वह अंधेरी रात में खेत की तरफ निकल गया और सुबह में उसकी लाश मिली। वही कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि फोन करने वाली कोई युवती रही जिससे उस युवक की बातचीत होती थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां इस खेत लाकर फेंका गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इस मामले में सपा नेता मलाई यादव ने बताया कि हमारे क्षेत्र में यह नृशंस हत्या कांड है और इसका जल्द खुलासा होना चाहिए, हम इस समय जिले से बाहर हैं। आकर परिवार वालों से मिलकर पूरी सच्चाई का पता किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के अनुसार मृतक के सिर पीछे से पर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और भय का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।