
Mau Rail News: मऊ जिले के कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ो की संख्या में किसानों ने मुआवजे को लेकर के प्रदर्शन किया और मांगो को लेकर पत्रक जिला अधिकारी को सौंपा। किसानों का मांग है कि उनके जमीन का सर्किल रेट से भी कम मुआवजा दिया जा रहा है। गौरतलब है कि मऊ के दोहरीघाट क्षेत्र में रेल लाइन विस्तार के लिए सरकार किसानों का जमीन अधिग्रहण कर रही है।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे संत देव चौहान ने बताया कि दोहरीघाट से सहजनवा रेलवे लाइन बन रही है। जिसमें किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जिसके विरोध में आज जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो किसानों की मुआवजा दिया जा रहा वह बहुत कम है।
सर्किल रेट 8 हजार है जिससे एक बिस्वा का 8 लाख रुपए बन रहा है। जिसका रेलवे चार गुना और एनएचआई देती है। लेकिन हम लोगों को सिर्फ 6 लाख रुपए बिस्वा ही दिया जा रहा है जो हम लोग की जमीन है वह ऑलरेडी 20 लाख रुपए बिस्वा बिक रही है। हम जिलाधिकारी से मांग करते हैं की पुनः कमेटी बनाकर के जो किसानों की मांग है उसे सुलझाया जाए और वास्तविक कीमत दिया जाए।