10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार का किया ऐलान; कौन हैं सुजीत सिंह जिन्हें मऊ की घोसी विधानसभा सीट से बनाया गया प्रत्याशी

About Sujit Singh: मऊ में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने घोसी सीट से दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि बसपा ने मधुबन से भरत सिंह और मोहम्मदाबाद गोहना से अक्षयदीप उर्फ जेके आजाद को मैदान में उतारा है।
2 min read
Google source verification

मऊ

image

Harshul Mehra

Aug 10, 2026

assembly election 2027 about sujit singh ghosi mau samajwadi party candidate

मऊ की घोसी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुजीत सिंह। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

About Sujit Singh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच मऊ जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बाद अब समाजवादी पार्टी (SP) ने भी जिले की एक विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। सोमवार को मऊ पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने घोसी विधानसभा सीट से दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।

कौन हैं सुजीत सिंह

समाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा सीट के लिए सुजीत सिंह को मैदान में उतारने का फैसला किया है। सुजीत सिंह दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे हैं। सुजीत सिंह घोसी से पूर्व विधायक रहे सुधाकर सिंह के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजीत सिंह 2 बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनके दो भाई और एक बहन हैं। वह सबसे छोटे हैं। उनके एक भाई का नाम अजीत प्रताप है। वहीं दूसरे भाई का नाम अमित सिंह है। सुजीत सिंह ने भारतीय विद्यापीठ विश्वविद्यालय पुणे से 2013 में MBA किया। बताया जाता है कि वह अपने बैच के टॉपर भी रहे। इसी वजह से उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से गोल्ड मैडल भी दिया गया। 2015 में सुजीत ने शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ से इकोनॉमिक्स में PHD की ड्रिगी भी हासिल की।

बता दें कि कुछ महीने पहले सुधाकर सिंह का निधन हो गया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सोमवार को मऊ में उनके नाम की घोषणा की।

BSP ने मऊ की दो सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

सपा से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मऊ जिले की 2 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। BSP ने मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा सीट से दलित समुदाय के नेता अक्षयदीप उर्फ जेके आजाद को टिकट दिया है। वहीं, मधुबन विधानसभा सीट से पार्टी ने भाजपा से जुड़े रहे नेता भरत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। भरत सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं। इस तरह BSP ने मऊ में दलित और सामान्य वर्ग से जुड़े 2 नेताओं को अलग-अलग सीटों से मैदान में उतारा है।

भरत सिंह ने 500 समर्थकों के साथ थामा BSP का दामन

मधुबन विधानसभा सीट पर बसपा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया। मधुबन के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। BSP जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंटू के मुताबिक, मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा नेता भरत सिंह ने करीब 500 समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता के बाद भरत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया

BSP में शामिल होने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने भरत सिंह को मधुबन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए अब पार्टी को मजबूत करने का समय आ गया है। भरत सिंह के BSP में शामिल होने और उन्हें मधुबन से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

मऊ में चुनावी मुकाबले की तस्वीर होने लगी साफ

मऊ जिले में सपा और BSP की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होती दिखाई दे रही हैं। घोसी में सपा ने सुजीत सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि बसपा ने मोहम्मदाबाद गोहना और मधुबन सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शुरुआती राजनीतिक तस्वीर सामने आने लगी है।