29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने उजाड़ा अपना सुहाग! मऊ में त्रिकोणीय प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

Mau News: मऊ के कसारा क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने युवक को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या की थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।
2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jul 29, 2026

Pic: patrika

मऊ में पति के हत्या मामले में पत्नी और आशिक़ गिफ्तार

Mau Murder News: मऊ जिले के कसारा क्षेत्र में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर युवक को बहाने से बुलाया और सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी कुंज बिहारी राजभर की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी नेहा राजभर से हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि नेहा का विवाह से पहले महुई निवासी गुड्डू भारती के साथ प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। पुलिस का कहना है कि यही संबंध हत्या की वजह बना।

मृतक और दोनों अभियुक्त एक साथ रहते थे मुंबई

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि कुछ समय पहले कुंज बिहारी, उसकी पत्नी नेहा और गुड्डू भारती तीनों मुंबई में रह रहे थे। करीब दो महीने पहले वे मऊ लौट आए थे। पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई को नेहा ने अपने पति कुंज बिहारी को मुंबई जाने का बहाना बनाकर मऊ रेलवे स्टेशन बुलाया। इसके बाद वह उसे कसारा क्षेत्र में लेकर पहुंची, जहां पहले से गुड्डू भारती मौजूद था।

पुलिस का आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने कुंज बिहारी के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्य तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान हुई। बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुहम्मद अली इंटर कॉलेज, इंदारा के पास से नेहा राजभर और गुड्डू भारती को गिरफ्तार कर लिया।

घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग