30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

Bareilly News: कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव पुल पर बुधवार को कोचिंग जा रहे कक्षा 12 के छात्र की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई। गर्दन पर गहरा कट लगने से छात्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
2 min read
Google source verification
Chinese Manjha

चीनी मांझे फाइल फोटो

Bareilly News: बरेली के कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव पुल पर बुधवार को कोचिंग जा रहे कक्षा 12 के छात्र की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई। गर्दन पर गहरा कट लगने से छात्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक राहगीर ने मानवता दिखाते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कक्षा 12 का छात्र वैभव प्रताप सिंह स्कूटी से कोचिंग जा रहा था। जैसे ही वह महादेव पुल पर पहुंचा, अचानक सड़क पर फैला चीनी मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। तेज रगड़ लगने से उसकी गर्दन रूप से कट गई और देखते ही देखते खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल छात्र पुल पर ही गिर पड़ा।

राहगीर ने दिखाई इंसानियत, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने बिना समय गंवाए घायल छात्र को अपनी कार से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की गर्दन पर गहरा घाव है और उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहा चीनी मांझा

इस हादसे के बाद एक बार फिर प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकार द्वारा चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाए जाने के बावजूद शहर में इसकी अवैध बिक्री लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से अवैध रूप से बिक रहे चीनी मांझे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

बरेली में चीनी मांझे से घायल होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 15 जून को श्यामगंज फ्लाईओवर पर प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार भी चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका कई दिनों तक निजी अस्पताल में उपचार चला था। लगातार सामने आ रहे हादसों के बावजूद अवैध चीनी मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग