मऊ

Mau Crime: बदमाशों का हौसला बुलंद, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे व्यक्ति संजय यादव को गोली मार दिया। पैर में गोली लगने से संजय यादव जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Sep 20, 2025

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे व्यक्ति संजय यादव को गोली मार दिया। पैर में गोली लगने से संजय यादव जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूरा मामला दोहराघाट थाना क्षेत्र के फरसरा बुजुर्ग गांव का है। बीते दो माह पहले पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुआ था दोनों पक्षों में आए दिन मारपीट होता था। संजय यादव बाजार से घर जा रहे थे तभी रास्ते में रोक कर गोली मार दिया गया ।

जिले में DIG के मौजूद

मऊ पहुंचे थे DIG सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने आला अधिकारियों से सुरक्षा को व्यस्था को निर्देश दे रहे थे तभी बदमाशों ने गोली मारकर पुलिस को खुला चुनौती दे दिया ।वही पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर स्थानीय लोगों ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया । घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए ।

वहीं घायल की पत्नी आरती देवी ने बताया कि बाजार से सामान लेने गए थे जो गोली मारने वाले है वो चार लोग को जानती पहुंचाती हूं और लोग बाहरी है। जो गैग बनाकर चलते है पहले रोकर हॉकी डंडे से सर पर मारा । उसके बाद पैर में गोली मार दिए है हालत गंभीर पर ज़िला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे है । बीते दिनों पहले झगड़ा हुआ था मैने पुलिस कंप्लेन किया था मुकदमा दर्ज कर लिया गया था मुकदमा चल रहा था नाम वापस करने के लिए बार बार दबाव बना रहे थे आज गोली मार दिया ।

घटना स्थल पर पहुंचे ASP

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि फरसरा गांव के रहने वाले संजय यादव हैं। गांव के पास स्थित हाईवे पर एक किराने की दुकान से सामान लेने आए थे। इनके जो विपक्षी नीतीश यादव जो मुख्य है उसके साथी थे। संजय यादव के ऊपर हमला बोला उनके साथ मारपीट की और उनके ऊपर उनके द्वारा फायर भी किया गया। जिससे गंभीर चोटे भी लगी हैं। जीने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिनका उपचार चल रहा है। जैसे ही उनके परिजन तहरीर देंगे वैसे ही तत्काल FIR पंजित करके आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। घायल व्यक्ति संजय यादव को जांघ के पास एक गोली लगी है। जिसका इलाज चल रहा है।

Published on:
20 Sept 2025 08:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर