मऊ

Mau Breaking: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मऊ, पूर्व प्रधान को लगी गोली

कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशुनपुर गांव में काशीदास पूजा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2025, 3:37 PM IST
Mau news
Mau news

Mau Crime News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशुनपुर गांव में काशीदास पूजा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पूजा कार्यक्रम नीलेश यादव के घर पर चल रहा था, जहां गांव के ही आशीष राय और कृष्णा राय ने अचानक गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में गांव के ही पूर्व प्रधान रमेश राय के सिर में गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी

घटना के बाद रमेश राय को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पूजा आयोजन के दौरान हुई इस हिंसक वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

काशीदास जैसे धार्मिक आयोजन में इस तरह की घटना ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।