मऊ

UP Crime: एक और सपा नेता पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा, फरार

सपा नेता व चर्चित सीनियर वकील वीरेंद्र बहादुर पाल पर उन्हीं सहयोगी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल फरार हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 11:58 AM IST
Feature image

मऊ जिले के सपा नेता व चर्चित सीनियर वकील वीरेंद्र बहादुर पाल पर उन्हीं सहयोगी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल फरार हो गया है।

यह पूरी घटना पूरे शहर में चर्चे का विषय बनी हुई है। क्योंकि कि वीरेंद्र बहादुर पाल जिले के चर्चित सपा नेता हैं और बीएसपी के दिग्गज नेता रहे व पूर्व विधायक दयाराम पाल के पुत्र भी हैं।

गौरतलब है कि वीरेंद्र बहादुर पाल जिले के दीवानी न्यायालय में बड़े वकील हैं। उनके साथ कार्य करने वाली महिला वकील ने वीरेंद्र पाल पर यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


महिला वकील के अनुसार वह वीरेंद्र के साथ ही कार्य करती थी। वीरेंद्र बहादुर पाल ने मौका पा कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया।

उन्होंने उस वीडियो को दिखा दिखा कर कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध सम्बन्ध बनाया। वीरेंद्र पाल ने उससे 4 लाख रुपए भी ऐंठ लिए हैं।
पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।


Updated on:
8 Sep 2024, 11:58 AM IST
Published on: