मऊ

घरवालों की मर्जी के खिलाफ की थी लव मैरिज, गवना के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन की मौत; हत्या के आरोप में पति समेत 5 लोगों पर FIR

मऊ में सुहागरात पर 22 वर्षीय दुल्हन की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। छह महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। गवना के बाद 13 नवंबर को वह ससुराल पहुंची थी। घटना के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 11:06 AM IST
UP News
सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन का गला घोंटा (AI Photo)

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शादी के बाद ससुराल पहुंची एक 22 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शादी करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 13 नवंबर को गवना की रस्म के बाद उसे विदा कराकर ससुराल लाया गया था। आरोप है कि इसके अगले ही दिन यानी 14 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मायके पक्ष की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Updated on:
15 Nov 2026, 11:06 AM IST
Published on: