मऊ

Rail News: मऊ को मिली नई रेल सौगात, आनंद विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक) की घोषणा

Mau Rail News: मऊ जनपद के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। घोसी क्षेत्र के सांसद राजीव राय की पहल पर जल्द ही आनंद विहार और मऊ के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। इस नई ट्रेन का नाम आनंद विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक) रखा गया है, जो आनंद विहार टर्मिनल […]

less than 1 minute read
Mar 21, 2026
भारतीय रेलवे


Mau Rail News: मऊ जनपद के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। घोसी क्षेत्र के सांसद राजीव राय की पहल पर जल्द ही आनंद विहार और मऊ के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। इस नई ट्रेन का नाम आनंद विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक) रखा गया है, जो आनंद विहार टर्मिनल से चलकर मऊ तक पहुंचेगी और फिर वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।


इस ट्रेन के शुरू होने से पूर्वांचल के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। अब तक यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी या लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस नई सेवा से यात्रा आसान और समय की बचत होगी। खासकर नौकरीपेशा, छात्रों और व्यापारियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

सांसद राजीव राय के प्रयास हुए सफल


सांसद राजीव राय ने इस उपलब्धि को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक छोटी सी सौगात है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे अपने “मालिकों” यानी जनता की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में मऊ और आसपास के इलाकों में और भी सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।


स्थानीय लोगों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए सांसद के प्रयासों की सराहना की है। उनका मानना है कि इस नई ट्रेन सेवा से मऊ जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Also Read
View All

अगली खबर