दुकानों पर मासूमों के काम करने की सूचना आए दिन मिलती रहती है। इस संबंध में नगर कोतवाल अनिल सिंह ने विभिन्न होटलों ,रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकान पर छापेमारी की।
दुकानों पर मासूमों के काम करने की सूचना आए दिन मिलती रहती है। इस संबंध में नगर कोतवाल अनिल सिंह ने विभिन्न होटलों ,रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने 10 नाबालिगों को इन कार्यों से मुक्त कराकर उनके परिवारोंबको सौंप दिया। उन्होंने मासूमों के परिवार वालों को सख्त हिदायत दी कि अगर वो दुबारा कार्य करते हुए पाए गए तो परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
आपको बता दें कि नाबालिगों के लिए किसी भी प्रतिष्ठान पर कार्य करने की मनाही है। बार बार शिकायत मिलने पर नगर कोतवाल ने इन दुकानों और होटलों पर छापेमारी की थी। पकड़े गए मासूमों की काउंसलिंग की गई और उनके बेहतर भविष्य के लिए उनके परिजनों को सख्त हिदायत भी दी गई। इस संबंध में जब श्रम विभाग से बात की गई तो उन्होंने किसी भी मामले में अपनी अनभिज्ञाता जाहिर की।