मऊ

Mau News: पर्यावरण संरक्षण हेतु निकलेगी साइकिल यात्रा, पर्यावरणविद ने लिया संकल्प

यात्रा मऊ रेलवे स्टेशन से शुरू होकर घोसी बस स्टैंड पर समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

less than 1 minute read
Jan 11, 2025

मऊ जिले के पर्यावरणविद और शिक्षक शैलेंद्र यादव स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर साइकिल यात्रा निकालेंगे। शैलेंद्र यादव की ये यात्रा मऊ रेलवे स्टेशन से शुरू होकर घोसी बस स्टैंड पर समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।


इस संबंध में शैलेंद्र ने बताया कि इस यात्रा से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आयेगी। आज के युग में पर्यावरण के प्रति लोगों को संवेदनशील बनना होगा तभी हम इस खूबसूरत धरती और मानवीय सभ्यता की रक्षा कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर लोगों को चलना चाहिए ये भी संदेश दिया जायेगा। चूंकि हमारी युवा पीढ़ी के पास ज्यादा ऊर्जा है और वह यदि पर्यावरण के प्रति जागरूक हो गई तो हम इस क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। इसलिए हमलोग ने इस दिन को चुना है।
आपको बता दें कि पेशे से शिक्षक शैलेंद्र 5 सितंबर 2020 से लगातार प्रतिदिन एक पेड़ अवश्य लगाते हैं, इसके साथ ही वो पर्यावरण के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी करते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर