मऊ

Mau News: दस वर्षीय बेटी से पिता करता है गन्दा काम, मां ने लगाया पति पर सनसनीखेज आरोप

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस को तहरीर दे कर एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके साक्ष्य के रूप में उसने कुछ तस्वीरें भी पुलिस को दी हैं।
less than 1 minute read
Dec 04, 2025
Mau news
Mau News, Pc: Abhishek Singh

Mau News: मऊ जिले शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस को तहरीर दे कर एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके साक्ष्य के रूप में उसने कुछ तस्वीरें भी पुलिस को दी हैं।

पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेकर जांच शुरू की


मामले में पुलिस ने बताया कि थाने में प्रार्थना पत्र दे कर एक महिला ने अपने पति पर अपनी 10 वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला में अपने जेठ पर भी अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है।


पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मामला बेहद ही संगीन है। इसमें सभी तथ्यों की सत्यता की जांच करा कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
04 Dec 2025 09:29 pm
Published on:
04 Dec 2025 09:29 pm