जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के हलीमाबाद गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने ही दूसरी युवती से शादी रचा ली।
मऊ जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के हलीमाबाद गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने ही दूसरी युवती से शादी रचा ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आपको बता दें कि मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के हलीमाबाद गांव निवासी विनोद सोनकर पुत्र स्वर्गीय छन्नू सोनकर ने अपनी पहली पत्नी के सामने चिरैयाकोट निवासी एक युवती के साथ मंगलवार की शाम को शादी रचा ली। विनोद सोनकर ने यह शादी शहीद चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रचाई।
आपको बता दें कि विनोद सोनकर की पहली शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी। पहली पत्नी से उसे कोई संतान नहीं हो रही थी। संतान की चाहत में उसने एक दूसरी युवती से शादी रचा ली। दोनों ने भगवान के सामने जयमाल डाल कर एक दूसरे को जीवन साथी बना लिया। इस शादी से जहां दोनों खुश थे,वहीं पहली पत्नी फूट फूट कर रो रही थी।