
मऊ जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत दक्षिण टोला पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी व्हाट्सएप पर गैंग बनाकर क्षेत्र में दहशत फैलाते थे और छोटी-छोटी बातों पर लोगों से मारपीट व जानलेवा हमला करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के मार्गदर्शन में की गई। दक्षिण टोला थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मतलूपुर सर्विस रोड से घेराबंदी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. सलमान (20) पुत्र अब्दुल कवि निवासी हाकिमपुरा, अमीरुल्लाह उर्फ शाहिल (20) पुत्र शकील अहमद निवासी वाजिदपुर, मो. अशहद उर्फ कल्लू (करीब 19 वर्ष) पुत्र गुड्डू निवासी हाकिमपुर (सभी थाना कोपागंज क्षेत्र के) और मो. मारूफ (22) पुत्र वसीम अहमद निवासी हकीकतपुरा थाना दक्षिण टोला के रूप में हुई है।
मो. अशहद उर्फ कल्लू (करीब 19 वर्ष) पुत्र गुड्डू निवासी हाकिमपुर (सभी थाना कोपागंज क्षेत्र के) और मो. मारूफ (22) पुत्र वसीम अहमद निवासी हकीकतपुरा थाना दक्षिण टोला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए लोगों को धमकाते थे। वे मामूली विवादों पर भी मारपीट और हमला करते थे। 13 मार्च 2026 को इन्होंने फैजी गेट डोमनपुरा के पास मोहम्मद हंजला और उसके साथी अनस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इस मामले में थाना दक्षिण टोला में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से बरामद अवैध चाकू को जब्त कर लिया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
14 Mar 2026 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
