मऊ

Mau News: सांसद से भिड़ा मऊ का डॉक्टर, कैमरे पर लाइव किया राजीव राय के साथ बदसलूकी

मऊ जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी आज जिला अस्पताल में घोसी से सपा सांसद राजीव राय से भिड़ गया। उसकी बदसलूकी की वीडियो लाइव कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें कि आज राजीव राय मरीजों की शिकायत पर मऊ जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे । मरीजों को दिन के 12: 30 बजे ही छोड़कर भागते हुए डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी से जब राजीव राय ने जब रोका तो डॉक्टर बदतमीजी पर उतर आया। उसने राजीव राय को कहा कि नेतागिरी जाओ बाहर करो। इस बात पर सांसद काफी नाराज हो गए। उसके बाद इस हेलमेट बाज डॉक्टर ने सांसद के साथ जम कर तू तू मैं मैं की। ये सारी बातें कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। आपको बता दें कि सौरभ त्रिपाठी के बदतमीजी के किस्से आए दिन सुनने को मिलते रहते। इसके पहले जिला अस्पताल में कवरेज करने गए एक मीडिया संस्थान के पत्रकार को इसने हेलमेट चला कर मारा था,और उसकी मोबाइल तोड़ दी थी। डॉक्टर के इस कृत्य के बाद भी उसके ऊपर शासन और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2024, 4:18 PM IST
Feature image

मऊ जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी आज जिला अस्पताल में घोसी से सपा सांसद राजीव राय से भिड़ गया। उसकी बदसलूकी की वीडियो लाइव कैमरे में कैद हो गई।


आपको बता दें कि आज सांसद राजीव राय मरीजों की शिकायत पर मऊ जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। मरीजों को दिन के 12: 30 बजे ही छोड़कर भागते हुए डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी से जब राजीव राय ने जब रोका तो डॉक्टर बदतमीजी पर उतर आया। डॉक्टर ने राजीव राय को कहा कि नेतागिरी जाओ बाहर करो।


इस बात पर सांसद काफी नाराज हो गए। उसके बाद इस हेलमेट बाज डॉक्टर ने सांसद के साथ जम कर तू तू मैं मैं की। ये सारी बातें कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं।

सांसद राजीव राय की डॉक्टर से बहस


आपको बता दें कि सौरभ त्रिपाठी के बदतमीजी के किस्से आए दिन सुनने को मिलते रहते। इसके पहले जिला अस्पताल में कवरेज करने गए एक मीडिया संस्थान के पत्रकार को इसने हेलमेट चला कर मारा था,और उसकी मोबाइल तोड़ दी थी।
डॉक्टर के इस कृत्य के बाद भी उसके ऊपर शासन और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Updated on:
16 Oct 2024, 4:18 PM IST
Published on: