जिले थाना रानीपुर और थाना सरायलखंसी क्षेत्र में हुए हत्याकांड के बाद बदले गए प्रभारी।
Police News: मऊ जिले में कानून व्यवस्था को बनाते रखने के लिए एसपी इला मारन जी ने 14 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। विशेष रूप से थाना रानीपुर और थाना सरायलखंसी में हुए हत्याकांड के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने ये तबादला एक्सप्रेस चलाया है।
निरीक्षक संजय सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना सरायलखंसी, निरीक्षक पंकज पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक, थाना सरायलखंसी से प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक, थाना दोहरीघाट,
निरीक्षक राज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना दोहरीघाट से प्रभारी डी. सी.आर.बी., निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना दक्षिणटोला से पुलिस लाइन, निरीक्षक शैलेश सिंह प्रभारी डी.सी.आर.बी. प्रभारी साइबर से क्राइम थाना, निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस लाइन से साइबर क्राइम थाना ,निरीक्षक आकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम से पुलिस लाइन, निरीक्षक योगेश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना चिरैयाकोट से प्रभारी मीडिया सेल, उ0नि0 बसन्त लाल वरिष्ठ उप निरीक्षक को थानाध्यक्ष दक्षिणटोला,
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार प्रभारी भीटी चौकी से थानाध्यक्ष हलधरपुर ,उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य थानाध्यक्ष हलधरपुर से प्रभारी माफिया सेल, उ0नि0 सुभाष चन्द्र थानाध्यक्ष रानीपुर से थानाध्यक्ष चिरैयाकोट
उ0नि0 प्रमोद कुमार चौकी इंचार्ज बेलवाघाट से थाना दक्षिणटोला थानाध्यक्ष बनाया गया है।