मऊ

UP Police: मऊ के नए एसपी बने कमलेश बहादुर, इलामरन जी बने एटा एएसपी

Mar 30, 2026
Feature image

Police News: उत्तर प्रदेश में सोमवार को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए, जिसमें कई आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसी क्रम में मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। अब उन्हें एटा जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है।


इलामारन ने 17 फरवरी 2024 को मऊ जिले के एसपी के रूप में कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए। अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में सुधार और त्वरित कार्रवाई के कारण उन्हें एक तेज-तर्रार और सक्रिय आईपीएस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में मऊ पुलिस ने कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर बेहतर छवि प्रस्तुत की।


वहीं, मऊ जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी कमलेश बहादुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतम बुद्ध नगर में सेनानायक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें मऊ जिले की कानून-व्यवस्था संभालने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

कानून व्यवस्था को बनाये रखना चुनौती


कमलेश बहादुर के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना प्राथमिक चुनौती होगी। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से मऊ में पुलिसिंग को और मजबूती मिलेगी। इस तबादले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना

Updated on:
30 Mar 2026 09:15 pm
Published on:
30 Mar 2026 09:15 pm