मऊ

UP weather: पड़ेगी कोहरे की मार, मौसम हुआ सर्द

Nov 20, 2024
Weather
Weather

नवंबर का महीना बीत रहा है। पड़ रही गुलाबी ठंड ने धीरे धीरे अपना रंग जमा लिया है। दिन में पड़ रही हल्की गर्मी की जगह अब सर्दी का एहसास होने लगा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की उम्मीद है। वहीं मऊ समेत आजमगढ़ मंडल में कोहरे के साथ ही हल्की धुंध छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है।


बात की जाए मऊ जिले में आज के तापमान की तो आज अधिकतम तापमान जहां 26 डिग्री रहने की उम्मीद है वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा।
एयर क्वालिटी आज बहुत ज्यादा लगभग 10.2 रहेगी जिससे गले में खराश महसूस हो सकती है।
फिलहाल इस हफ्ते बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।

Updated on:
20 Nov 2024 05:54 pm
Published on:
20 Nov 2024 05:54 pm