मऊ

Mau News: पोखरी के पास युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी

Mar 30, 2026
Feature image

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार जजौली निवासी छन्नू सोनकर (35) पुत्र घुरहू रविवार सुबह घर से मधुबन जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला और वे निराश होकर घर लौट गए।


सोमवार सुबह नेवादा स्थित एक पोखरी के पास उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Updated on:
30 Mar 2026 03:49 pm
Published on:
30 Mar 2026 03:49 pm