मऊ

सपा के पूर्व विधायक का दावा, 2019 में यूपी से बीजेपी का होगा सफाया

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान की मोदी योगी की सरकार जुमलेबाजों की सरकार है ।

2 min read
Jul 04, 2018
Sp leader
सपा नेता

मऊ. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर नेताओं में होड़ सी मची है। सपा के नेता भी लोगों के मुद्दे को लेकर जोर- शोर से उठा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी से सफाया तय है।

यह भी पढ़ें:

यूपी की बदतर कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, मोहम्मदाबाद गोहाना विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक वैजनाथ पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, घोसी ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह के साथ में दर्जनों सपा के नेताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा।

यह भी पढ़ें:

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान की मोदी योगी की सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। पूर्व अखिलेश यादव की सरकार ने जो विकास कार्य किया है सिर्फ वही विकास कार्य जनता के सामने है। सपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से सपा बसपा के गठबंधन से हम लोगों ने चार सीटों को जीतने का काम किया है उसी तरह से हमलोग 2019 में बीजेपी का प्रदेश से सफाया करने जा रहे हैं।

सपा के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने मोदी योगी सरकार को जुमले वालों की सरकार बताया और कहा कि 2019 में इनका सफाया होने वाला है । प्रधानमन्त्री के आजमगढ़ दौरे पर उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए प्रधानमन्त्री आ रहे हैं, वह काम अखिलेश यादव पहले ही कर चुके हैं।

BY- VIJAY MISHRA

Published on:
04 Jul 2018 10:58 pm