मऊ

UGC कानून के ख़िलाफ़ भाजपा के 20 कार्यकर्ताओं ने दिया सामुहिक इस्तीफ़ा

Jan 29, 2026
Feature image

मऊ जनपद में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा सियासी झटका लगा है। यूजीसी कानून के विरोध में नगर क्षेत्र के ताजोपुर में बुधवार देर शाम भाजपा के 20 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने वालों में विधानसभा क्षेत्र 356 के सेक्टर अध्यक्ष राम सिंह और पांच बूथ अध्यक्ष शामिल हैं। इन सभी ने यूजीसी कानून को बच्चों के भविष्य के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

नेताओं ने आरोप लगाया कि वे शीर्ष नेतृत्व की नीतियों से असहमत हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन भर भाजपा के लिए काम किया है, लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से सहमत नहीं हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा और टोपी जलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके लिए अब भाजपा का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से कहा कि जिस तरह श्मशान घाट पर मुर्दे को जलाकर उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है, उसी तरह उन्होंने भाजपा का झंडा और टोपी जलाकर पार्टी का विरोध किया है।

इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Updated on:
29 Jan 2026 02:51 pm
Published on:
29 Jan 2026 02:51 pm