बेटियों ने एक बार फिर बढाया जनपद का मान...हाई स्कूल की परिक्षा में टाप 6 में बेटियो ने मारी बाजी
मऊ.यूपी बोर्ड परिक्षा 2018 के हाइस्कूल और इन्टरमीडिएट का परिणाम घोषित हो चुका है । परिणाम के घोषित होते ही छात्र और छात्राओं के चेहरे पर खुशी दौड़ पड़ी । हालांकि सबसे ज्यादा खुशी जनपद में टॅाप टेन की सूची में स्थान पाने वाल छात्र और छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली ।
जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में टाप करने वाली छात्रा गरिमा यादव को 93.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है । इनको 600 /560 अंक मिले है, एस देवी आई सी मधुवन कालेज की है तो वही इसी ही कालेज की आरती यादव ने जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया है इनको 600/558 अंक मिले है कुल 93प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं । जनपद में दूसरा स्थान हासिल करने वाली आरती मल्ल है जो एचवीएमएम पीआईसी पन्ती आरडी मधुवन कालेज की है । आरती को 600/559 अंक हासिल किया है । चौथे स्थान पर नीतू यादव , तो पाचवे स्थान पर नेहा पटेल है छठवे स्थान पर पिंकी यादव हैं ।
यूपी बोर्ड की परिक्षा में जहाँ बेटियो ने टाप छह में अपना कब्जा दिखाया है तो वही इन्टरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में पहले स्थान पर प्रशान्त सिंह ने टाप कर जिले में अपना मान बढाया है । प्रशान्त सिहं 500/449 अंक हासिल हुए कुल 89.80 प्रतिशत है तो वही जनपद में दूसरे स्थान पर नेहा सिहं ने बाजी मारी है। इनको 500/446 अंक मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर साजिदा असन है इनको 500/446 है 89 प्रतिशत के दूसरे स्थान पर रही है ।
जिले में बेटियो ने लहराया अपना परचम
पूरी दूनिया में महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चाएं होती है। आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में यह साबित कर दिया है वह पुरुषो से कम नही है । जिसका ताजा उदाहरण आज मऊ जनपद में देखने को मिला है जहाँ वेटियो ने यह साबित कर दिया वह बेटो से कम नही है । बेटियो के जनपद में यू पी बोर्ट की परिक्षा में जनपद में टाप टेन में जगह बनाने पर उनको बधाई देने का काम जारी है।