मऊ

Up Police News: एसपी ने उठाई सिपाही की अर्थी, गार्ड ऑफ ऑनर दे कर दी अंतिम विदाई

सड़क हादसे में मृत सिपाही अवनीश सिंह को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

less than 1 minute read
Nov 12, 2024

सड़क हादसे में मृत सिपाही अवनीश सिंह को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के साथ सभी सीओ ,सभी थानों के एसओ समेत सैकड़ों पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आम जनमानस भी उपस्थित थे।

इस दौरान सभी की आंखों में आसूं थे। लोग उनके मृदुल स्वभाव की बार बार चर्चा कर रहे थे। शहीद सिपाही अवनीश सिंह अंबेडकर नगर जिले के थाना अकबरपुर के सिसनी गांव निवासी थे।अपने सरल और मृदुभाषी स्वभाव के कारण वो जन जन में लोकप्रिय थे। रात को ड्यूटी से लौटते समय बलिया मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर ही अवनीश सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने दौड़कर ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया।


शहीद सिपाही दो छोटे छोटे बच्चों के पिता थे। उनकी मौत की खबर सुन कर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Also Read
View All

अगली खबर