मऊ

जिस नेता को अखिलेश यादव ने किया था निष्काषित, उसे शिवपाल ने इस लोकसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

नेताओं का दावा- बहुत जल्द शामिल होंगे कई और दिग्गज नेता

2 min read
Oct 24, 2018
Shivpal yadav and akhilesh yadav
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव

मऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से समाजवादी सेकुलर मोर्चा पूर्वांचल में अपना पांव तेजी के साथ पसार रहा है, उसको देखते हुए सपा सहित सभी राजनीतिक दलों की टेंशन बढ़ी है। समाजवादी पार्टी के बड़े व दिगगज जनपद स्तरीय नेता समाजवादी पार्टी में हो रही उपेक्षा से त्रस्त होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का दामन थाम रहे हैं । सपा से निष्काषित विद्युत प्रकाश यादव को शिवपाल ने मऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने के संकेत दिये है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

बता दें कि हाल ही में हरेंद्र यादव, शैलेन्द्र ,रामबदन सीपू यादव,सुरेंद्र ग्राम प्रधान, मनोज जायसवाल,भरत सिंह, सर्वेश यादव,अभिषेक छात्र संघ अध्यक्ष सपा ने शिवपाल की पार्टी का दामन थामा है शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में जिस तरीके से शिवपाल यादव के आगमन के दौरान समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सपा को छोड़कर समाजवादी सेकुलर दल का हाथ थाम लिया वह जनपद में समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में है।

हालांकि सपा के नेताओं का कहना है कि 2019 के चुनाव में समाजवादी सेकुलर मोर्चा कोई फायदा नहीं होने वाला है । समाजवादी पार्टी को छोड़कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा में जिला अध्यक्ष बने विजय शंकर यादव का कहना है कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेकुलर मोर्चा एक बड़े दल के रूप में सामने आ रहा है । केंद्र में भी पार्टी की सरकार बनेगी समाजवादी सेकुलर मोर्चा सहयोगी दल के रूप में शामिल रहेगा । उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्दी हमारे पार्टी के बड़े नेताओं के सानिध्य में सपा के कई दिग्गज नेता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।


बड़ागांव ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़े पद से नवाजने का संकेत दिया है । जल्द ही उन्हें पार्टी में एक बड़ा पद मिलने वाला है । कहा यह जा रहा है कि उन्हें घोसी लोकसभा सीट से शिवपाल की पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। विद्युत प्रकाश यादव ने कहा कि अगर उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो वह अपनी पार्टी के मुद्दों और नीतियों पर खरा उतरने का काम करेंगे साथ ही जनता के लिए भी विकास का द्वार खोलने का काम करेंगे।

BY- VIJAY MISHRA

Updated on:
24 Oct 2018 04:53 pm
Published on:
24 Oct 2018 04:49 pm