मेरठ

Weather Alert: गर्मी का 10 साल का रिकार्ड टूटा, वेस्ट यूपी में जारी किया गया रेड अलर्ट

Highlights मेरठ समेत वेस्ट यूपी में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा 2011 में रिकार्ड किया गया था 43.2 डिग्री, अभी बढ़ेगा तापमान कई जनपदों में 29 और 30 मई को आंधी व बारिश की संभावना  
2 min read
• •
Updated: 27 May 2020, 10:25 AM IST
garmi4.jpg

मेरठ। मेरठ (Meerut) समेत वेस्ट यूपी (West UP) के जनपदों में गर्मी ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। नौतपा (Nautapa) के दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बढ़े तापमान से लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। हालांकि लॉकडाउन (Lockdown) के कारण सड़कों पर आवाजाही नहीं है। इसके बावजूद लोग घरों के भीतर भी बेहाल रहे। मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में 26 मई को तापमान का 10 साल पुराना रिकार्ड टूटा है। दस साल पहले इसी तिथि को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान बढ़कर 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है। उसके बाद 29 व 30 मई को आंधी (Thunderstorm) और बारिश (Rain) की संभावना है। फिर तापमान में कमी आएगी।

मई में गर्मी के बढ़ते कहर ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान भी 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 26 मई को अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष के अनुसार गर्मी का यह दौर जारी रहेगा। अगले तीन दिन का तापमान 45 से 46 डिग्री के आसपास रहेगा। अभी दो दिन हीटवेव बनी रहेगी। बढ़ती गर्मी के चलते पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके कारण 29 व 30 मई को बारिश व आंधी की संभावना है। इसके बाद तापमान में कमी आएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!