मेरठ

मेरठ के नीरव मोदी पर 100 करोड़ का कर्ज, 50 दिन से लापता, लेनदार तलाशते ढूंढ़ रहे

मेरठ के होटल 'हारमनी इन' का मालिक हिमांशु पुरी परिवार के साथ पिछले महीने से गायब है  
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 5:58 PM IST
meerut

मेरठ। पिछले महीने से परिवार समेत लापता चल रहे होटल 'हारमनी इन' के मालिक हिमांशु पुरी का 50 दिन बाद भी कोर्इ पता नहीं चल पा रहा है। हिमांशु पर करीब 100 करोड़ रुपये का कर्ज है। इनमें रिलायंस कंपनी के 25 करोड़, कर्इ बैंकों के लोन आैर कर्इ व्यापारियों से उधार ले रखा है। होटल का मालिक आैर उसका परिवार कहां है, किसी को कुछ नहीं पता। इसी फेर में रिलायंस कंपनी ने होटल आैर शास्त्रीनगर स्थित कोठी में सील लगाकर होटल पर नोटिस चस्पा कर दिया है। वैसे हिमांशु की पूरी संम्पत्ति 36 करोड़ की आंकी गर्इ है। अगर मेरइ का नीरव मोदी बन चुका हिमांशु पुरी वापस नहीं लौटता है, तो रिलायंस कंपनी कोर्ट में जाएगी आैर होटल की नीलामी करवा सकती है। पुलिस का कहना है कि इस केस पर सिर्फ निगरानी रख रही है, क्योंकि इस मामले में किसी ने मामला दर्ज करवाया है।

होटल की यह हो गर्इ थी स्थिति

बताते हैं कि हिमांशु खर्च ज्यादा आैर आमदनी कम होने की वजह से स्टाफ की सेलेरी तक नहीं दे पा रहा था। स्टाफ की कर्इ महीनों से सेलेरी रुकी हुर्इ है। रिलायंस, बैंक आैर अन्य लेनदार व्यापारियों के तकादे से होटल मालिक परेशान चल रहा था। हाेली के तुरंत बाद होटल मालिक कोठी पर नौकर छोड़कर गायब हो गया आैर अब तक कुछ पता नहीं लगा है। पहले उसके दक्षिण में धार्मिक यात्रा पर जाने की चर्चा हुर्इ, फिर विदेश में भाग जाने की, लेकिन करीब 50 दिन से गायब होटल मालिक के लेनदार उसे तलाशने-तलाशते परेशान हो गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला