मेरठ

यूपी के इस जिले में 251 मरीजों में से 11 में मिले टीबी के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

टीबी विभाग द्वारा बताया गया है कि जनपद के बागपत, बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत, बिनौली, रटौल, खेकड़ा व बरनावा गांव में मरीजों की तलाश करने के लिए 48 टीमें लगायी गयी हैं।
2 min read
Sep 09, 2018
health department
यूपी के इस जिले में 251 मरीजों में से 11 में मिले टीबी के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बागपत। जिले के सात स्थानों पर टीबी मरीजों की पहचान करने के लिए 48 टीमें लगायी गयी हैं। टीम ने चार दिन में 251 मरीजों के सैंपल लेकर उनकी जांच की। इन मरीजों में 11 के शरीर में टीबी के लक्षणों की पुष्टि हुई है। इसमें बागपत में तीन, अग्रवाल मंडी टटीरी में दो, बड़ौत में एक, बिनौली में तीन, रटौल में एक व खेकड़ा में एक मरीज पाया गया है। अभी विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी के जो नए मरीज मिले हैं, उनको दवाई देकर उपचार शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सावधानी न बरतने के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। टीबी विभाग द्वारा बताया गया है कि जनपद के बागपत, बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत, बिनौली, रटौल, खेकड़ा व बरनावा गांव में मरीजों की तलाश करने के लिए 48 टीमें लगायी गयी हैं, जो मरीजों का सैंपल लेकर उनकी जांच कर रही हैं कि कहीं उनके अंदर टीबी की बीमारी तो नहीं है। आपको बता दें कि पिछले चार दिन में टीबी विभाग की टीमों ने करीब 56 हजार लोगों के साथ बात की है। जिसके अंदर टीबी के लक्ष्ण दिखे हैं, ऐसे 251 मरीजों का सैंपल लेकर उनकी जांच की गई है। इनमें से ग्यारह मरीजों के अंदर टीबी की बीमारी की पुष्टि हुई है और बरनावा गांव में कोई भी टीबी का मरीज टीम को नहीं मिला है।

विभाग ने बीमारी की पुष्टि होने के बाद मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है, ताकि उनकी बीमारी को ठीक किया जा सके। साथ ही उनको बीमारी के चलते सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि अन्य किसी भी व्यक्ति को यह बीमारी न लग सके। आपको बता दें कि टीबी एक संक्रामक रोग है।

Published on:
09 Sept 2018 03:36 pm