28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति हेतु किया जागरूक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 7 Sep 2018, 3:52 PM IST

udaipur news

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति हेतु किया जागरूक

उदयपुर. जिले के ग्राम पंचायत महाराज की खेड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाडरियावास में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशामुक्ति जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमन्त शर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मेल नर्स द्वितीय सुनील शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों को स्वास्थ्य से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसमे उन्होंने नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताकर जागरूक किया एवं सभी को भविष्य में नशा नही करने की शपथ दिलाई गई।

बिना दवाई के छुड़वाया सैंकड़ो लोगो का नशा

चिकित्सा विभाग में कार्यरत मेल नर्स शर्मा अभी तक कई हजार लोगों और विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक कर चुके है। इतना ही नहीं वे अपने प्रयासों से सैंकड़ो लोगो का नशा छुड़वा चुके है। जिसमे खास बात यह है कि नशे छुड़वाने के लिए वो लोगो को निःशुल्क आयुर्वेदिक नुस्खे से बनाई दवाई उपलब्ध करवाकर नशा छुड़वा रहे है। शिविर के दौरान हरियालो राजस्थान को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिसर में चिकित्सा विभाग, विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न किशमो के 21 छायादार वृक्षो का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा ने की व विशिष्ट अथिति गौरव रावल थे। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ में चंचल चौहान, रवि सोनी, आशा देवी, ग्रामीण हरीश, सुरेश, हितेश, नारायण गायरी, शंकर गायरी उपस्थित थे।

Read more : सचिन पायलट के सामने ही आपस में उलझ पड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, देने आए थे जन्मदिन की शुभकामनाएं

Read more : सावधान! घर के पास जमा बरसाती पानी में लार्वा मिला तो लगेगा 500 रूपए जुर्माना, किस शहर में जारी हुआ ये फरमान, जानिए

Read more : अकाल की आहट के बीच कहां खेतों में लहलहा रहा सफेद सोना, अच्छे भाव मिले तो कपास किसानों की होगी बल्ले—बल्ले

Read more : हर बच्ची के पेरेंट्स को ये पता होना चाहिए... जानिए क्या?