मेरठ

चुनाव से पहले पुलिस महकमें में बड़े पैमाने पर तबादले, आईजी ने 115 इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर

आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने इन 115 इंस्पेक्टर की लिस्ट के ट्रांसफर को हरी झंडी दिखा दी।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2021, 10:17 AM IST
up_police_m.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ रेंज आईजी प्रवीण कुमार ने महकमे में बंपर पैमाने पर तबादले किए हैं। इनमें अधिकांश वो पुलिस इंस्पेक्टर शामिल हैं जो कि रेंज के एक ही जिले में पिछले कई सालों से मठाधीश बने हुए थे। पिछले कई सालों से इनको चाहकर भी नहीं हटा पा रहे थे। इन मठाधीश इंस्पेक्टरों को राजनैतिक वरदहस्त प्राप्त था। लेकिन आईजी प्रवीण कुमार ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए इन पुलिस इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिला दी और दूसरे जिलों में स्थानांतरित कर दिया।

तबादले से विभाग में हलचल

बड़े पैमाने पर पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले के बाद से विभाग में जबरदस्त हलचल मची हुई है। इन्हीं तबादलों के बीच मेरठ एसएसपी ने भी जिले में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार को आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने करीब 115 इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए हैं।

चुनावी व्यवस्था के लिए किया तबादला

बता दें कि आज यह पहली बार नहीं हुआ है, जब चुनाव आने से पहले प्रशासन में फेरबदल नहीं हुआ है। चुनावी व्यवस्था को सुधारने और सही ढंग से चुनाव कराने के लिए बड़ी मात्रा में अफसरों का तबादला किया जाता है। जिन पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं वो मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड, बागपत जिलों में पिछले काफी सालों से तैनात थे। जिसके चलते आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने इन 115 इंस्पेक्टर की लिस्ट के ट्रांसफर को हरी झंडी दिखा दी।

तत्काल प्रभाव से चार्च लेने का निर्देश

इस तबादलों में सबसे ज्यादा मेरठ जिले से दूसरे जनपदों में किए गए हैं। मेरठ से 34 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 31 इंस्पेक्टरों के तबादले गाजियाबाद से दूसरे जिलों में किए गए। वहीं बुलंदशहर से 30 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। साथ ही बागपत से 8 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए। इसी कड़ी में हापुड़ जिले से 12 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। तबादले की लिस्ट जारी करने करने के बाद सभी 115 पुलिस इंस्पेक्टरों को तुरंत तबादले वाले जिलों में चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला