मेरठ

अपहरण कर बेटे की हत्या के बाद पिता ने कहा खून का बदला खून आैर फिर…

घटना से गांव में तनाव एसओ ने तैनात किया पुलिस फोर्स
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 4:51 PM IST
student murder police investigate

मेरठ।बीएससी के छात्र की अगवा कर हत्या का मामला सामने आया है। जहां बेटे की लाश देखने के बाद पिता ने खून का बदला खून से लेने की बात कहीं। हालांकि पुलिस व रिश्तेदारों के समझाने पर बेटे को खो चुके पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित पड़ोसी पर बेटे के अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत दी है। पुलिस शिकायत पर छात्र के हत्यारों पता लगाने में जुटी है।

मेरठ के इस क्षेत्र में हुर्इ वारदात

घटना थाना फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गड़ीना में हुई। सोमवार दोपहर गांव के बाहर टयूबवैल पर एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसकी पहचान 18 वर्षीय विशाल पुत्र सोहनपाल के रूप में हुई। विशाल रुद्रा कॉलेज में बीएससी का छात्र था। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाल देर रात घर में सो रहा था, अचानक वह संदिग्ध हालत में लापता हो गया, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान गांव के बाहर फलावदा रोड पर डॉक्टर प्रमोद सैनी की टू्यबवैल के पास उसका शव पड़ा मिला। विशाल की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता की धमकी से फूले पुलिस के हाथ पांव

घटना से गुस्साएं मृतक के पिता सोहन पाल ने आक्रोशित होकर पुलिस के सामने ही खून का बदला खून से लेने की धमकी दे डाली। धमकी के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए, लेकिन एसओ के समझाने पर पिता शांत हुआ। एसओ जनक सिंह चौहान ने बताया कि सोहन पाल की ओर से गांव के ही राजू, ऋषिपाल, अरविंद, सुशील, उदयवीर और नीटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गर्इ है। पुलिस ने सभी आरोपियों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=QNb9nadFenY

रात में युवती से मिलने की चर्चा

वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि विशाल का आरोपियों के परिवार की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल वह युवती भी गांव में आई हुई है। चर्चा है कि संभवत देर रात विशाल उक्त युवती से मिलने गया होगा और युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला