मेरठ

इस जिले के 2 युवकों की पंजाब के लुधियाना में हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रास्ते में बरनाला के समीप उनकी बाइक में अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने बरनाला हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

less than 1 minute read
Oct 13, 2018
road accident
इस जिले के 2 युवकों की पंजाब के लुधियाना में हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बागपत। रमाला क्षेत्र के फतेहपुर चक गांव निवासी दो सगे भाइयों की पंजाब के बरनाला में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर उनके परिजनों में शोक कोहराम मच गया। खबर मिलते ही काफी संख्या में गांव के लोग उनके घर पर सांत्वना देने के लिए जुट गए। दरअसल रमाला थाने के फतेहपुर चक गांव निवासी सचिन पुत्र संतलाल (19) व सावन पुत्र रमेश (18) पंजाब के लुधियाना में किसी होटल पर मजदूरी करते थे। बताया गया है कि रात को वह मजदूरी कर वापस अपने कमरे पर जा रहे थे।

रास्ते में बरनाला के समीप उनकी पिकअप गाड़ी में अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने इन्हें बरनाला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दोनों सहित कुल 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में अन्य चार युवक कहां के रहने वाले थे यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने फोन पर फतेहपुर चक में उनके परिवाजनों को सूचना दी। सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों के लोगों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण पहुंचने लगे। वहीं महिलाएं को सांत्वना देने के लिए महिलाओं का उनके मकान पर तांता लग गया। वहीं उनके परिजन व गांव के कुछ लोग दोनों के शवों को लेने के लिए पंजाब के लिए रवाना हो गए।

Published on:
13 Oct 2018 08:02 pm
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश