11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या की सामने आई ऐसी वजह कि पुलिस में मच गया हड़कंप

हत्या की वारदात को अंजाम देकर महजबी का शव पत्थर में बांधकर नहर में फेंक दिया था। दरअसल महजबी शामली में एक ब्यूटीपार्लर चलाती थी।

less than 1 minute read
Google source verification
deadbody found

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या की सामने आई ऐसी वजह कि पुलिस में मच गया हड़कंप

शामली। जनपद में ब्यूटीपार्लर संचालिका की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। जहां पर एक महिला का शव पूर्वी यमुना नहर में पड़ा मिला है। जब पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी तो उसकी पहचान शामली निवासी महजबी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है महजबी पिछले करीब 20 दिन से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज करायी गयी थी। परिजनों का आरोप है कि महजबी की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया था। हत्या का आरोप पड़ोस के ही चार लोगों पर लगा है।

यह भी पढ़ें-बेटे का एनकाउंटर, पत्नी की हत्या और अब खुद की संदिग्ध मौत, ऐसी है इस बसपा नेता की कहानी

बताया जा रहा है महजबी का पड़ोस के ही युवक सनव्वर से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। जिससे महजबी व सन्नवर के बीच अवैध सम्बन्ध बने हुए थे। जिसके चलते उसी के प्रेमी सनव्वर ने अपनी मां छोटी व पत्नी रानी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर महजबी का शव पत्थर में बांधकर नहर में फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें-मंदिर का काम रुकवाने पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने कर दिया बुरा हाल, गांव में फोर्स तैनात

दरअसल महजबी शामली में एक ब्यूटीपार्लर चलाती थी। जब पुलिस को महिला का शव मिलने की सूचना मिली तो आलाधिकारियों में हड़कम्प मच गया। जिसकी सूचना पर एसपी शामली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।