27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल की बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत, काठमांडू पहुंचने की तैयारी; वीडियो जारी कर बताया कैसे हैं हालात

Rakesh Tikait Stuck in Nepal Flood: नेपाल में आई भयंकर बाढ़ में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पोखरा में फंस गए हैं।
2 min read
Google source verification
Rakesh Tikait, BKU Delegation, Nepal Flood

नेपाल की बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत (फोटो- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म/ X)

Rakesh Tikait: नेपाल में हो रही लगातार भारी बारिश और भोटे कोशी नदी में आई भयंकर बाढ़ के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। इस विनाशकारी बाढ़ के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और मुजफ्फरनगर से उनके साथ गया 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंस गया है। राहत की बात यह है कि राकेश टिकैत ने खुद एक वीडियो जारी कर अपने और पूरे प्रतिनिधिमंडल के सुरक्षित होने की जानकारी दी है।

पोखरा में ही छोड़नी पड़ी गाड़ियां

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे किसानों के 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 3 दिन पहले ही नेपाल पहुंचे थे। उनके साथ अजय ठाकुर समेत कई अन्य किसान नेता भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल में मौसम बहुत खराब है लेकिन पोखरा क्षेत्र में बाढ़ का उतना ज्यादा असर नहीं है। हालांकि आवागमन में भारी परेशानी हो रही है जिसके चलते उन्होंने अपनी गाड़ियां पोखरा में ही छोड़ दी हैं और सभी लोग पैदल ही एक सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं।

काठमांडू होते हुए दिल्ली लौटने का प्लान

सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल चितवन और पोखरा को जोड़ने वाले मुख्य पृथ्वी राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। राकेश टिकैत ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में गाड़ी से आगे का सफर तय करना संभव नहीं है। इसलिए वे वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए गुरुवार को किसी भी तरह सड़क मार्ग से काठमांडू पहुंचने का प्रयास करेंगे। काठमांडू पहुंचने के बाद वे वहां से सीधे हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली लौटेंगे और 28 अगस्त तक वापस अपने गृह क्षेत्र मुजफ्फरनगर पहुंच जाएंगे।

गौरव टिकैत ने भी दी सुरक्षित होने की जानकारी

राकेश टिकैत का वीडियो सामने आने से पहले भाकियू के युवा नेता गौरव टिकैत ने भी उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि राकेश टिकैत अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पोखरा में सुरक्षित हैं और लगातार संपर्क में बने हुए हैं। नेपाल में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर तलाशी और बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। अब सबकी नजरें राकेश टिकैत के सुरक्षित काठमांडू पहुंचने और वहां से दिल्ली वापसी पर टिकी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग