
कांवड़ियों से सुरक्षित और संयमित चलने की अपील करती मुजफ्फरनगर पुलिस ( फोटो श्रोत ( मुजफ्फरनगर पुलिस )
Kanwar Yatra 2026: अगर डाक कांवड़ की तैयारी कर रहे हैं और बाइक का साइलेंसर निकलवा लिया है तो ऐसा करना कांवड़ यात्रा के दौरान परेशानी का सबब बन सकता है। यह हिदायत हम आपको यूं ही नहीं दे रहे। दरअसल पुलिस ऐसे कांवड़ियों को बीच रास्ते रोक रही है और उनसे सुरक्षित व संयमित चलने की अपील कर रही है। मुजफ्फरनगर में पुलिस कांवड़ियों को मना कर रही है कि आप साइलेंसर ना उतरवाए इससे दूसरे कांवड़ियों और आस-पास के लोगों को परेशानी होती है।
पुलिस कांवड़ियों से संयमित रूप से चलने की अपील कर रही है। पुलिस का कांवड़ियों से कहना है कि आप धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं। पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है और कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सभी संभावित प्रयास कर रही है। ऐसे में पुलिस आप लोगों से भी अपील कर रही है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बाइक के साइलेंसर ना निकाले इससे अधिक शोर होता है पैदल यात्रा कर रहे अन्य कांवड़ियों को भी परेशानी होती है।
पुलिस पैदल यात्रियों और अन्य आवश्यक वाहनों को निकालने के लिए बेरिकेड करके हरिद्वार जा रहे यात्रियोंं और कांवड़ियों को रोक कर उनसे अपील कर रही है। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से कावंड़ियों से अपील की जा रही है कि वह सुरक्षित चले। ट्रैफिक नियमों का पालन करे ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना ना हो। एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान होने के नाते हम भी आपसे अपील करते हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान आप सुरक्षित चले और आशंकित दुर्घटना से बचें।
अब रविवार से डाक कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। मंगलवार को महाशिवरात्रि है और इससे पहले सभी कांवड़ियों को अपने-अपने गणतव्यों तक पहुंचना है। यही कारण है कि पैदल कांवड़ियां लगभग अपने गणतव्यों को नजदीक पहुंच गए हैं। अब डाक कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि रविवार, सोमवार और मंगलवार को डाक कावड़ियों की संख्या अधिक रहेगी। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डाक कावड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही कांवड़ियों से अपील की जा रही है कि वह संयमित चले और सुरक्षित चलें।
Updated on:
09 Aug 2026 04:42 pm
Published on:
09 Aug 2026 04:42 pm
