
घटना की जानकारी देते पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना ( फोटो श्रोत मुजफ्फरनगर पुलिस )
Muzaffarnagar Crime: मेरठ से अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में आए एक युवक की उसी की पत्नी के कथित प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। प्राथमिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि अवैध संबधों को लेकर महिला के पति और उसके कथित प्रेमी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमी ने महिला के पति पर धारदार हथियार ( गंडासे ) से एक के बाद एक 17 वार किए और फरार हो गया। आनन-फानन में ससुराल के लोग खून से लथपथ युवक ( दामाद ) को अस्पताल लेकर दौड़े जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक के छोटे भाई की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेरठ निवासी तौसीफ के 28 वर्षीय बेटे तालिब की शादी बुढ़ाना की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही तालिब और उसकी पत्नी के बीच विवाद था। तालिब को शक था कि उसकी पत्नी का बुढ़ाना के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग है। पिछले दिनों तालिब की पत्नी मेरठ से अपने मायके आ गई थी। अब थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लखीपुरा का रहने वाला तालिब अपनी पत्नी को लेने के लिए बुढ़ाना आया था। बताया जा रहा है कि यहां पर तालिब ने अपनी पत्नी को बुढ़ाना के ही रहने वाले हाशिम से बात करते हुए देख लिया। इसी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद में हाशिम ने तालिब पर धारदार हथियार गंडासे से एक के बाद एक 17 वार कर डाले और फरार हो गया।
यह हत्याकांड बेहद सनसनीखेज बताया जा रहा है। हाशिम ने तालिब के सिर पर एक के बाद एक वार किए। इससे तालिब की सिर की हड्डी कई जगह से टूट गई और उसकी आंखे भी बाहर निकल आई। आनन-फानन में परिवार के लोग खून से लथपथ हाशिम को अस्पताल लेकर दौड़े और मेरठ उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर हाशिम ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने हाशिम को मृत घोषित किया तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
इस घनाक्रम के बारे में जानकारी करने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की ओर से आई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्याकांड के बाद से आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि जल्द हत्यारोपी के गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
08 Aug 2026 09:45 pm
Published on:
08 Aug 2026 09:45 pm
