8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तू बहुत बड़ा धर्म प्रचारक बन रहा है’, स्वामी नारायणानंद तीर्थ को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

Swami Narayananand Tirth Death Threat: वाराणसी में पीठाधीश्वर स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। अज्ञात शख्स ने धर्म प्रचार बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं किया तो जहां मिलोगे, वहीं जान से मार देंगे।
2 min read
Google source verification
Swami Narayanand Tirtha, Swami Narayanand Tirtha Death Threat, Varanasi News

स्वामी नारायणानंद तीर्थ को मिली जान से मारने की धमकी (फोटो- पत्रिका)

Swami Narayanand Tirtha: पीठाधीश्वर स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने फोन कर उन्हें धर्म प्रचार बंद करने की चेतावनी दी है और ऐसा न करने पर हत्या करने की बात कही है। इस गंभीर मामले को लेकर वाराणसी के लंका थाने में FIR दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।

अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल

शिकायतकर्ता आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बात करते हुए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सीधे तौर पर धर्म प्रचार रोकने की धमकी दी। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि, 'तू बहुत बड़ा धर्म प्रचारक बन रहा है, धर्म प्रचार बंद कर दे वरना जहां मिलोगे वहीं जान से मार देंगे।' इस गंभीर धमकी के बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गई जिसके बाद शुक्रवार को लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

9 जून को भी आया था इसी नंबर से फोन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह जानकारी भी दी है कि इससे पहले 9 जून को भी बिल्कुल इसी नंबर से एक संदिग्ध फोन आया था। उस समय फोन करने वाले व्यक्ति ने सिर्फ शंकराचार्य के बारे में जानकारी मांगी थी। अब उसी नंबर से दोबारा धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि दोनों फोन कॉल के बीच क्या संबंध है और इसके पीछे किसी एक व्यक्ति का हाथ है या किसी पूरे समूह का।

लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस

लंका थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से फोन करने वाले की पहचान और उसकी सही लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति पहले से परिचित है या उसने किसी खास साजिश के तहत यह फोन किया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग