27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा: 4 से 12 अगस्त तक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पूरी तरह बंद, भारी वाहनों पर 30 जुलाई से ‘नो एंट्री’

Delhi-Haridwar Highway : आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रा के दौरान दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगानहर रोड पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आगामी 30 जुलाई से इन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, वहीं 4 से 12 अगस्त के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।
2 min read
Google source verification
Kanwar Yatra

Kanwar Yatra (File Photo: IANS)

Kanwar Yatra 2026 : मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रा के दौरान दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगानहर रोड पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आगामी 30 जुलाई से इन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, वहीं 4 से 12 अगस्त के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।

पुलिस अधीक्षक (यातायात) अतुल कुमार चौबे ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-हरिद्वार हाईवे का एक हिस्सा पूरी तरह से शिवभक्त कांवड़ियों के लिए सुरक्षित आरक्षित रहेगा। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाली इस वार्षिक यात्रा में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौटते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए ही यह डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, नदियों पर रहेंगे गोताखोर

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि गंगा नहर रोड पर स्थित सभी प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गोताखोरों की तैनाती की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जल पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

निगरानी के लिए बना अस्थाई पुलिस थाना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने जानकारी दी कि यात्रा की सघन निगरानी के लिए दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामपुर तिराहा पर एक अस्थाई पुलिस थाना स्थापित किया गया है। उप-निरीक्षक सुभाष चंद को इस थाने का प्रभारी (SHO) बनाया गया है, जहां करीब 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा रहेगा बंद

उधर, कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सात अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के यूपी वाले हिस्से को बंद करने का फैसला किया है। एडिशनल डीसीपी (ट्रैफिक) वरुण सिंह ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर पर यूपी गेट से मेरठ बॉर्डर के पास काशी टोल प्लाजा तक, पांच दिनों के लिए स्पीडवे की सभी छह लेन कार, ट्रक और बसों के लिए बंद रहेंगी। हालांकि, बगल वाली एनएच-9 की लेन खुली रहेंगी। हल्के और मध्यम वाहनों के लिए प्रतिबंध 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से शुरू होंगे और 12 अगस्त को शिवरात्रि तक लागू रहेंगे। भारी वाहनों को 29 जुलाई से इस क्षेत्र में जाने से रोक दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग