28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल की मासूम को घर पर खेलता छोड़ कर थी मां, लौट कर आई तो होश उड़ गए

पुलिस ने गम्भीर हालत में मासूम को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Oct 2018, 5:27 PM IST

rape victim

पांच साल की मासूम को घर पर खेलता छोड़ कर थी मां, लौट कर आई तो होश उड़ गए

बदायूं। घर में खेल रही पांच साल की मासूम को अकेला देख एक दरिन्दे ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गम्भीर हालत में मासूम को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में पांच साल की मासूम घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में घर में छोड़कर फरार हो गया। घर की छत पर मौजूद दूसरी बच्ची ने जब मासूम के रोने की आवाज सुनी तो उसने अपनी मां को सूचना दी। जब बच्ची की मां घर पहुंची तो उसने देखा कि बच्ची गम्भीर हालत में बेहोश पड़ी है। उसने घटना अपने पति को बताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिलीं और डाक्टर की लापरवाही की वजह से बच्ची डेढ़ घण्टे तक अस्पताल में तड़पती रही। एसएसपी के दखल के बाद आनन-फानन में पहुंची डाक्टर ने बच्ची का इलाज शुरु किया।

डॉक्टर पर होगी कार्रवाई

एसपी देहात ने बताया कि मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है, साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं डॉक्टर के नामौजूदगी और बच्ची को डेढ़ घण्टे तक इलाज न मिलने के सवाल पर कहा कि मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देकर डॉक्टर के विरूद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग