5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : बीजेपी के चाणक्य ने कांग्रेस को दिया झटका, 18 साल बाद फिर कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ कुनबे में लौट आए उइके

मुख्यमंत्री ने भी अपनी बात रखी और जैसे ही सवाल किए गए समर्थक उन्हें घेरकर बाहर ले गए।

2 min read
Google source verification
bjp

VIDEO : बीजेपी के चाणक्य ने कांग्रेस को दिया झटका, 18 साल बाद फिर कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ कुनबे में लौट आए उइके

बिलासपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह ने फिर कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है, उनकी मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने उनके समक्ष भाजपा में पुन: वापसी की। तय रणनीति के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने अपनी टीम के साथ हॉटल कोर्ट मेरियट के सभागृह में प्रेस वार्ता की और कांग्रेस से फिर भाजपा में आए रामदयाल उइके को प्रदेश अध्यक्ष के हाथों भाजपा का पट्टा पहनवाकर विधिवत प्रवेश कराया। उइके ने कहा कि कांग्रेस की नीति और विचारधारा से उन्हें घुटन महसूस हो रही थी अब सीडी बनाना ही उनका काम रह गया है, ऐसा प्रतीत होता है कि कांगे्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी सहमति है इसीलिए सीडीकांड और टिकट बेचने के आरोप के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने भी अपनी बात रखी और जैसे ही सवाल किए गए समर्थक उन्हें घेरकर बाहर ले गए।

प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जैसे ही भाजपा प्रवेश कर रहे तानाखार पाली विधायक के गले में भाजपा का पट्टा डालकर उन्हें विधिवत पार्टी में प्रवेश कराया। विधायक रामदयाल उइके ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। अब कांग्रेस गरीब और आदिवासी विचारधारा वाली पार्टी नही रही। सीडी बनाना ही उनका काम रह गया इस गिरावट को लेकर उन्होंने शिकायत की परंतु तमाम प्रयास और शिकायतों के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को पार्टी के अध्यक्ष पद से पृथक नही किया गया जिससे लगा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी इसमें सहमति है और ये जाहिर हो गया कि हालात अब उनके बस में भी नहीं है। कांग्रेस में घुटन और आपसी झगड़े को देखकर घर वापसी का फैसला लिया। कि भाजपा ने आदिवासियों को 4.50 लाख आवासीय पट्टे दिए सम्मान दिया, एजुकेशन हब की स्थापना की और आदिवासियों को नौकरी दिया तो लगा कि अब भाजपा के साथ चलना ही उचित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब आदिवासियों का कल्याण नहीं है इसलिए भाजपा में प्रवेश कि या।

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि उइके लंबे समय से पार्टी में रहे। वे आदिवासी समाज से जुड़े है उनके आने से पाली तानाखार ही नहीं पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज को और पार्टी को फायदा होगा। पार्टी को मजबूती मिलेगी क्या समझौता हुआ है कहां से टिकट देंगे पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक वैचारिक लड़ाई है जिसका मुख्य कारण कांग्रेस के अंदर चल रही घुटन रही है ऐसे में ताजा हवा का झोंका याद आए और उइके ने खुले मन से घर वापसी की है।