मेरठ

एक युवती के चक्कर में घर बुलाकर दी दावत फिर तलवार से तीन छात्रों को काटा

एक युवती के चक्कर में घर बुलाकर दावत दी थी। उसके बाद तीन छात्रों को तलवार से काट दिया था। 2008 में हुए तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। मुख्य आरोपी इजलाल की 15 साल बाद जमानत हुई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2023, 11:07 AM IST
एक युवती के चक्कर में घर बुलाकर दी दावत फिर तलवार से तीन छात्रों को काटा
मृतक तीनों छात्रों का फाइल फोटो

मेरठ में चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। बताया गया कि हाजी इजलाल के वकील ने कई महीने से कोर्ट में अर्जी लगाई हुई थी। इजलाल को जमानत मिलने पर कोतवाली पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।


एक युवती के लिए हुए थे तीन कत्ल
23 मई 2008 में कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में मेरठ कालेज के तीन छात्रों पुनीत गिरी, सुधीर और सुनील ढाका की तलवार से काटकर हत्या हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हाजी इजलाल समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बताया जाता है कि इजलाल ने तीनों छात्रों को घर बुलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक युवती शीबा सिरोही को लेकर इजलाल ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। तीनों युवकों की लाश बागपत के बिनौली गंगनहर में मिली थी।

इसके बाद मेरठ और बागपत में जनाक्रोश फैल गया था। उसके बाद से ही मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जेल में बंद था। पीड़ित परिवार की ओर से लगातार आरोपी को सजा दिलाने के लिए गवाही कराई जा रही थी।

15 साल से जेल में बंद है मुख्य आरोपी इजलाल
तिहरे हत्याकांड के बाद से ही मुख्य आरोपी इजलाल जेल में बंद है। उसको मेरठ जेल में 15 साल हो चुके हैं। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 12 साल से अधिक समय से जेल में बंद लोगों को जमानत देने की बात कही थी। इसी आधार पर मुख्य आरोपी इजलाल के अधिवक्ता ने दो महीने पहले जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में लगाई थी।

उसके बाद हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने इजलाल को जमानत दी है। जमानत मिलने की जानकारी इजलाल के परिवार ने कोतवाली में इसकी सूचना दी। वहीं, मृतक सुनील ढाका के भाई अनिल ढाका का कहना है कि वर्ष 2008 से लगातार इजलाल और उसके परिवार को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। इजलाल की जमानत के खिलाफ कोर्ट में अपील करेंगे।

Updated on:
16 Feb 2023, 11:07 AM IST
Published on: