27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मेरठ को 9 जोन और 21 सेक्टर में बांटा, परीक्षा केंद्र के बाहर धारा 144

16 फरवरी से 4 मार्च तक माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 15 Feb 2023, 9:33 PM IST

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मेरठ को 9 जोन और 21 सेक्टर में बांटा, परीक्षा केंद्र के बाहर धारा 144

ट्रैफिक पुलिस को भी सौंपी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजन के संबंध में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, निर्विवादित व नकलविहीन रूप से सम्पन्न करायी जायेगी।


परीक्षा केन्द्रों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाये। जो कक्ष निरीक्षक परीक्षा केन्द्र पर अनुपस्थित पाया जायेगा उसका वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी।


सभी परीक्षा केन्द्रों व कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। परीक्षा केन्द्रो पर मोबाईल, माचिस, कैलकुलेटर आदि ले जाना प्रतिबंधित होगा।

परीक्षा केन्द्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि मेंं धारा 144

उन्होंने कहा कि कक्ष निरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थी ने अपनी कापी में रोल नंबर व अन्य विवरण ठीक प्रकार से भरे हैं। उसके बाद ही कक्ष निरीक्षक अपने हस्ताक्षर करें। जिस विषय की परीक्षा होगी उस दिन उस विषय के अध्यापक की डयूटी न लगायी जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि मेंं धारा 144 लागू रहेगी।

परीक्षा केन्द्र व उसके आसपास भीड इकट्ठी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए निर्देशित किया। परीक्षा केन्द्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन भी किया जायेगा।

मेरठ में बने 105 परीक्षा केंद्र

16 फरवरी 2023 से 04 मार्च 2023 तक माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा होगी, जिसमें जनपद मेरठ में 85761 परीक्षार्थी 105 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जनपद में 09 जोनल, 21 सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा हर परीक्षा केन्द्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस रहेगी सतर्क
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष सर्तकता बरते। उन्होने परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करने दिया जाए। किसी भी मीडियाबंधु को परीक्षा केन्द्र के अंदर की फोटो खिचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जनपद में कुल 85761 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में कुल 43399 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 42362 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 85761 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक केन्द्र पर एक केन्द्र व्यवस्थापक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा एक बाहरी मजिस्ट्रेट होगा। तीनो की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जायेगा जिसकी एंट्री भी की जायेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग