मेरठ

राष्ट्रोदय भूमि पूजन में संघ ने दिखाई ताकत, मेरठ में जुटे 50 हजार RSS कार्यकर्ता

तोड़ने का नहीं जोड़ने का काम करता है संघ : सरकार्यवाह
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 4:00 PM IST
RSS
RSS

मेरठ. जागृति विहार एक्टेंशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम का रविवार को भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन सरकार्यवाह जी भैया जोशी ने हाथों से हुआ। 1300 मीटर लंबे और 900 मीटर चौड़े मैदान में यह कार्यक्रम होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के करीब 30 हजार स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस दौरान सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित संघ कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए कहा कि संघ जोड़ने का काम करता है, तोड़ने का नहीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनुशासन सिखाता है, संस्कार सिखाता है। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति और राष्ट्र को महान बनाता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कुछ देश सिर्फ इसलिए तरक्की पर हैं, क्योंकि उनके यहां अनुशासन है और वहां के लोग अनुशासन प्रिय है। हमको भी भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा होना है तो अनुशासित होना होगा। उन्होंने कहा कि संघ ही है, जो देशवासियों में एकता, राष्ट्रवाद और देशभक्ति की प्रेरणा दे रहा है।

इन जिलों से आए स्वयंसेवक
मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल के करीब 14 जनपदों से 50 हजार स्वयंसेवकों ने भूमि पूजन में भाग लिया। इस भूमि पूजन में आरएसएस की शाखाआें के मुख्य शिक्षक स्तर के स्वयंसेवकों ने ही भाग लिया।

मजदूरों के साथ स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
भूमि पूजन की तैयारी और राष्ट्रोदय समागम की तैयारी में जुटे मजदूरों के साथ आरएसएस के कार्यकर्ता भी श्रमदान किया।

लिफ्ट से पहुंचेगे 35 फुट ऊंचे मंच पर
राष्ट्रोदय के स्वयंसेवक समागम कार्यक्रम में आरएसएस के सरसंघ चालक मोहनराव भागवत संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का मंच 35 फुट ऊंचा बनाया जाएगा, जिसमें लिफ्ट से ऊपर पहुंचा जा सकेगा।

संघ शक्ति का संदेश दे गए भैया जी
संघ के सरकार्यवाह भूमि पूजन के जरिए आरएसएस के कार्यकर्ताओं को संघे शक्ति का संदेश दे गए। उन्होंने करीब आधा घंटा संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला